Posted in

Water for Animal: गर्मी में पशुओं की देखभाल, पानी की कमी कैसे पहचानें और बचाव के उपाय

Water for Animal
Water for Animal

Water for Animal: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पशुओं के लिए पानी का महत्व बढ़ जाता है। मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले 8-10 दिनों में गर्मी और बढ़ जाएगी। इस मौसम में पशुओं के लिए साफ और ताजा पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी की कमी से पशुओं को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, लेकिन सही जानकारी और देखभाल से इन्हें रोका जा सकता है।

Water for Animal: पानी की कमी को कैसे पहचानें ?

पशुओं के शरीर में पानी की कमी को कैसे पहचान (Water for Animal) सकते हैं। इस बारे में वेटरनरी यूनिवर्सिटी राजूवास, बीकानेर हर साल एडवाइजरी जारी करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गर्मियों के दौरान पशुओं की खुराक में हरे चारे की मात्रा भरपूर रखी जाए तो एक किलो हरे चारे से तीन से चार लीटर तक पानी की कमी पूरी हो जाती है।

Water for Animal: लक्षण और बचाव

पशुओं में पानी की कमी के लक्षण दिखाई देने लगते (Water for Animal) हैं, जैसे भूख न लगना, सुस्ती और कमजोरी, पेशाब का गाढ़ा होना, वजन कम होना, आंखें सूख जाना, चमड़ी का सूखी और खुरदरी होना और दूध उत्पादन में कमी। सबसे बड़ी पहचान ये है कि जब हम पशु की चमड़ी को उंगलियों से पकड़कर ऊपर उठाते हैं तो वो थोड़ी देर से अपनी जगह पर वापस आती है।

Water for Animal: 10 खास बचाव उपाय

पशुओं को बार-बार पानी पिलाते (Water for Animal) रहें। जहां तक संभव हो पशुओं को ताजा और ठंडा पानी ही पिलाएं। पशुओं के शरीर पर दिन में कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव करें। पशुओं को सूखी तूड़ी 30% और हरा चारा 70% खिलाएं। ताजा तूड़ी खिलाने से पहले उसे भिगो लें। शाम को भिगोकर रखी गई तूड़ी सुबह खिलाएं। पशु के सामने हमेशा नमक की ढेली रखें, क्योंकि नमक चाटने से प्यास कम लगती है। पशुओं को सुबह-शाम ताजा पानी से नहलाएं। जहां पशु बांधे जाते हैं वहां पानी का छिड़काव करें। पशुओं को छायादार जगह पर बांधना चाहिए। पानी की कमी होने पर नमक-चीनी से तैयार घोल पिलाते रहें।

Water for Animal: नुकसान

पशुओं में पानी की कमी (Water for Animal) होने पर उनके शरीर की क्षमता कम हो जाती है। चारा खाने और पचाने की क्षमता घट जाती है। शरीर के जरूरी पोषक तत्व मल-मूत्र के जरिए बाहर निकलने लगते हैं। दूध उत्पादन और प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। खून गाढ़ा होने लगता है। बछड़ों को पेचिस और बड़े पशुओं को दस्त लग सकते हैं। इसलिए पशुओं के पीने के पानी का सिस्टम बनाना बहुत जरूरी है।

Read More Here :-

John Deere 5310 खरीदने के टॉप 5 कारण: कीमत और स्पेसिफिकेशन 2026, 55 HP शक्तिशाली इंजन, 2000 kg लिफ्टिंग क्षमता, 12F+12R Synchromesh गियरबॉक्स, 4-सिलेंडर BS-VI इंजन, 5 साल वारंटी, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, जानें क्यों है यह भारतीय किसानों की पहली पसंद

Mahindra 575 DI MS N1 ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और प्रदर्शन, 41-50 HP पावरफुल इंजन, 201 Nm टॉर्क, 1700 kg लिफ्टिंग क्षमता, 8F+2R गियरबॉक्स, 48 लीटर फ्यूल टैंक, 6 साल वारंटी, भारतीय किसानों का भरोसेमंद साथी

TREM Stage V Final Countdown: 1 अप्रैल 2026 से नए उत्सर्जन नियम लागू, 50 HP से ऊपर के ट्रैक्टरों की कीमत में ₹50,000 से ₹1.5 लाख तक की बढ़ोतरी, पुराने स्टॉक को खरीदने का आखिरी मौका, जानें क्या हैं नए नियम और कैसे करें सही फैसला

Wheat Harvesting: मार्च के आखिरी हफ्ते से पंजाब-हरियाणा-UP में कटाई फुल स्विंग में, 120 मिलियन टन के रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद, MSP ₹2585 प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में आवक बढ़ने से कीमतों पर असर, गुणवत्ता और भंडारण पर सरकार का फोकस, किसानों के लिए खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *