Holi 2026: गाजर, चुकंदर और गुलाब से बना यह अनोखा गुलाल गाल पर भी लगाएं और हलवे में भी खाएं, भागलपुर की महिलाओं ने बनाया कमाल का ऑर्गेनिक रंग
Holi 2026: बिहार के भागलपुर में एक स्वयं सहायता समूह ने अरोमाथेरेपी आधारित ऑर्गेनिक गुलाल तैयार किया है जो गाजर, चुकंदर, गुलाब, लैवेंडर और चंदन जैसी प्राकृतिक सामग्री से बना है। यह गुलाल त्वचा पर लगाने के साथ-साथ हलवे में मिलाकर खाया भी जा सकता है।

