Oilmeal Export: चीन ने की भारतीय तेल खली की बंपर खरीद, 20 गुना बढ़कर 7.79 लाख टन निर्यात, सरसों खली ₹225/टन पर सस्ती, लेकिन कनाडा से टैरिफ हटने से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, ईरान युद्ध से शिपिंग पर भी असर
Oilmeal Export: चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के खली यानी ऑयलमील निर्यात में एक बड़ी सफलता मिली है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच भारत ने चीन को 7.79 लाख टन खली निर्यात की जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 20 गुना से भी ज्यादा है। […]

