देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग यानी India Meteorological Department ने 28 मई को देश के कई राज्यों में तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।(Mausam Samachar 28 May)
तेज गर्मी के बीच मौसम की इस तब्दीली से लोगों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन खराब मौसम की वजह से नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। खासकर किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Mausam Samachar 28 May: तेजी से आगे बढ़ रहा मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बहुत से हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है।(Mausam Samachar 28 May)
इसी वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।
Mausam Samachar 28 May: उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ा
उत्तर प्रदेश में 28 मई को मौसम पूरी तरह चेंज होने वाला है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी की है।
इस बीच 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।(Mausam Samachar 28 May)
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से चेन मिलेगा। हालांकि तेज हवाएं और ओले किसानों की फसलों को हानि पहुंचा सकते हैं।
Mausam Samachar 28 May: बिहार में विनाशकारी तूफान की चेतावनी
बिहार में 28 मई को मौसम बहुत खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने कई शहरों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।
सबसे बड़ी चिंता तेज तूफान को लेकर है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से तेज आंधी चल सकती है।
लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने की कोई जरूरत नही है और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। किसानों को भी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी करने को कहा गया है।
Mausam Samachar 28 May: दिल्ली-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू का संकट बना हुआ है। लेकिन 28 मई को मौसम अचानक बदल सकता है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तेज रफ्तार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी किया है। इस बीच 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने की संभावना है।(Mausam Samachar 28 May)
मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Mausam Samachar 28 May: पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 28 मई को मौसम बहुत खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कई जगह तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।(Mausam Samachar 28 May)
इन इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यात्रियों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Mausam Samachar 28 May: पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज अंधड़ की चेतावनी
पश्चिम बंगाल में 28 मई को कई शहरों में तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।(Mausam Samachar 28 May)
वहीं झारखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कई इलाकों में तेज अंधड़ और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
Mausam Samachar 28 May: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश में 28 मई से मौसम बदलने लगेगा। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।(Mausam Samachar 28 May)
छत्तीसगढ़ में भी 28 मई को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
Mausam Samachar 28 May: किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण हानि होने की संभावना बनी हुई है।
खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें
बिजली गिरने की आशंका होने पर पेड़ों के नीचे खड़े न हों
किसान फसलों और पशुओं की सुरक्षा का इंतजाम पहले से कर लें
मौसम विभाग के अपडेट लगातार देखते रहें
तेज हवा के दौरान कमजोर दीवारों और टीन शेड से दूर रहें
FAQ
Q1. Mausam Samachar 28 May के अनुसार सबसे ज्यादा असर किन राज्यों में रहेगा?
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
Q2. Mausam Samachar 28 May में हवा की रफ्तार कितनी रहने की संभावना है?
मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Q3. Mausam Samachar 28 May में क्या ओलावृष्टि की संभावना है?
हां, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Q4. Mausam Samachar 28 May के बाद तापमान में कितनी गिरावट आएगी?
बारिश और तेज हवाओं के बाद कई राज्यों में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Q5. Mausam Samachar 28 May में किसानों ko kya savdhani baratni chahiye?
किसानों को फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए और खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचना चाहिए।
Read More Here :-
Sarso Mandi Bhav 2026: UP में आज सरसों के ताज़ा मंडी भाव
Haryana Meri Fasal Mera Byora 2026: खरीफ फसलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, किसानों के लिए जरूरी अपडेट

