🔑 मुख्य बातें (kisan credit card)
- 2026 का बड़ा अपडेट: बजट 2025-26 में Kisan Credit Card के तहत modified interest subvention scheme ki ऋण सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की गई है।
- खेती के लिए मदद: kisan credit card का इस्तेमाल फसल उत्पादन, बीज-खाद, कटाई के बाद के खर्च, कृषि से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है।
- कम ब्याज का फायदा: समय पर पात्र ऋण चुकाने वाले किसानों को ब्याज में प्रोत्साहन का लाभ मिल सकता है। KCC की ब्याज दर और वास्तविक ऋण सीमा बैंक तथा लागू सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होती है।
kisan credit card (KCC) 2026 क्या है?
खेती में सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक समय पर पैसों की व्यवस्था करना है। बुआई के समय किसान को बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी के लिए पैसे चाहिए होता हैं। ऐसे में अगर पैसा समय पर न मिले तो किसान को खेती के जरूरी काम रोकने पड़ सकता है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने kisan credit card (KCC) योजना शुरू की थी । KCC किसानों को बैकिंग व्यवस्था के माध्यम से खेती और कृषि से जुड़ी जरूरतों के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने का माध्यम है। यह योजना वर्ष 1998 में शुरू की गई थी।
Kisan credit card 2026 को लेकर किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण यह है कि 2025-26 के बजट में KCC के तहत modified interest subvention scheme की ऋण सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की गई है।
यानी खेती-कीसनी में जरूरत के समय संस्थागत कर्ज की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
Kisan credit card 2026 से किसानों को क्या फायदे मिलते हैं?
Kisan Credit Card केवल खेती के लिए सामान्य लोन लेने का साधन नहीं हैं। इसके जरिय किसान अपनी कृषि गतिविधियों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं
1. खेती के लिए समय पर पैसा
किसान को बुआई के समय बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी जैसे मजबूत जैसे खर्चों के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। Kisan Credit Card का Length उद्देश्य ऐसी जरूरतों के लिए समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराना है।
इससे किसान को खेती के जरूरी काम के लिए हर बार अलग से कर्ज लेने की जरूरत कम हो सकती है।
2. बीज, खाद और कृषि सामग्री खरीदने में मदद
KCC से मिलने वाले ऋण सुविधा का इस्तेमाल फसल उत्पादन से जुड़े जरूरी इनपुट खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसमें बीज, खाद और खेती में इस्तेमाल होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।
किसान के लिए इसका फायदा यह है कि फसल की तैयारी के समय पैसो की कमी के कारण जरूरी कृषि सामग्री खरीदने में देरी नहीं करनी पड़ती।
3. फसल कटाई के बाद के खर्च में उपयोग
किसान की जिम्मेदारी फसल काटने के साथ खत्म नहीं होती। कटाई के बाद भंडारण, परिवहन और बाजार तक उपज पहुंचाने जैसे खर्च भी होते हैं।
Kisan Credit Card के तहत पोस्ट-हार्वेस्ट यानी फसल कटाई के बाद के खर्चों के लिए भी ऋण सुविधा का प्रावधान है।
4. उपज बेचने तक आर्थिक सहारा
कई बार किसान को फसल बेचने में समय लगता है। ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को तुरंत पैसों की जरूरत हो सकती है।
Kisan Credit Card के तहत Produce Marketing Loan की सुविधा भी शामिल है। कुछ परिस्थितियों में गोदाम में रखी उपज के खिलाफ ऋण सुविधा का भी प्रावधान है।
इसका उद्देश्य किसान को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी उपज बेचने की स्थिति से बचाने में मदद करना है।
5. पशुपालन और मछली पालन के लिए भी उपयोग
Kisan Credit Card की सुविधा केवल फसल उगाने वाले किसानों तक सीमित नहीं है। इसे पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन और अन्य कृषि-संबंधी गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, पात्रता और लागू नियमों के अधीन।
इससे ऐसे किसान भी लाभ उठा सकते हैं जिनकी आमदनी केवल फसल पर निर्भर नहीं है।
6. समय पर भुगतान करने पर ब्याज में राहत
KCC के तहत पात्र अल्पकालिक कृषि ऋण पर सरकार की Interest Subvention और Prompt Repayment Incentive व्यवस्था लागू है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, MISS के तहत पात्र ऋण पर 7 प्रतिशत की रियायती दर का प्रावधान रहा है और समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त 3 प्रतिशत प्रोत्साहन के कारण प्रभावी ब्याज दर 4 प्रतिशत तक हो सकती है।
हालांकि किसान को यह समझना जरूरी है कि हर Kisan Credit Card खाते में वास्तविक ब्याज और लाभ एक जैसा नहीं होता। ऋण का प्रकार, पात्रता, बैंक की प्रक्रिया और उस समय लागू सरकारी दिशा-निर्देश महत्वपूर्ण होते हैं।
Kisan Credit Card 2026 में ₹5 लाख का क्या मतलब है?
यह सवाल इस समय किसानों के बीच काफी महत्वपूर्ण है।
केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में Modified Interest Subvention Scheme के तहत KCC ऋण सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की थी। वित्तीय सेवा विभाग के आधिकारिक दस्तावेज में बताया गया है कि इसका उद्देश्य किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच बढ़ाना और कृषि तथा उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए किफायती ऋण उपलब्ध कराना है।
लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना चाहिए –
₹5 लाख का मतलब यह नहीं है कि हर किसान को बैंक बिना जांच के सीधे ₹5 लाख देगा। किसान की पात्रता, खेती का क्षेत्र, फसल, बैंक द्वारा तय वित्तीय सीमा, पुनर्भुगतान क्षमता और लागू नियमों के आधार पर वास्तविक सीमा तय की जाती है।
Kisan Rin Portal के अनुसार फसल के लिए ऋण सीमा तय करते समय खेती का क्षेत्रफल, संबंधित फसल की Scale of Finance, फसल कटाई के बाद की जरूरतें और कृषि संपत्तियों के रखरखाव जैसे खर्चों को ध्यान में रखा जाता है।
Kisan Credit Card पर ब्याज कितना लगता है?
KCC पर ब्याज को लेकर किसानों के बिच अक्सर भ्रम रहता है। सामान्य तौर पर सरकार पात्र अल्पकालिक कृषि ऋण पर ब्याज सहायता देती है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार MISS के तहत पात्र अल्पकालिक कृषि ऋण के लिए 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर का प्रावधान है और समय पर भुगतान करने वाले पात्र किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने पर प्रभावी दर 4 प्रतिशत तक हो सकती है।
ध्यान रखें कि बैंक द्वारा लगाया जाने बाला वास्तविक ब्याज, पात्रता और खाते की शर्तें आपके ऋण और लागु नियमों पर निर्भर कर सकती हैं। इसलिए KCC लेते समय बैंक से ब्याज दर और सभी शुल्क की जानकारी जरूर लें।
Kisan Credit Card के लिए कौन किसान आवेदन कर सकता है?
Kisan Rin portal पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार KCC के लिए कई श्रेणियों के किसान पात्र हो सकते हैं। शामिल हैं:
- भूमि के मालिक किसान
- किरायेदार किसान
- मौखिक पट्टेदार
- बटाईदार किसान
- किसानों के Self Help Groups (SHG)
- किसानों के Joint Liability Groups (JLG)
पात्रता संबंधित बैंक और लागु दिशा-निर्देशों के अनुसार जांची जाती है।
इसलिए अगर किसान के पास अपनी जमीन नहीं है लेकिन वह बटाई या किराये पर खेती करता है, तो उसे भी KCC की पात्रता के बारे में बैंक से जानकारी लेनी चाहिए।
Kisan Credit Card बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
Kisan Credit Card के लिए दस्तावेज बैंक और किसान की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। सामान्य तौर पर बैंक किसान से पहचान, पता, खेती या भूमि से संबंधित दस्तावेज और बैंक खाते से जड़ी जानकारी मांग सकता है।
किसान को आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक शाखा में जाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची पूछ लेनी चाहिए। इससे आवेदन करते समय बार-बार बैंक जाने की परेशानी कम होगी।
KCC के लिए आवेदन कैसे करें?
आज KCC के लिए बैंक शाखा के साथ-साथ डिजिटल माध्यम भी उपलब्ध हैं। Department of Financial Services की जानकारी के अनुसार JanSamarth को Portal पर Kisan Credit Card योजना उपलब्ध है।
आवेदन के लिए किसान ये कदम अपना सकता है-
- अपनी पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लें।
- नजदीकी बैंक, ग्रामीण बैंक या पात्र सहकारी बैंक से KCC के लिए संपर्क करें।
- बैंक द्वारा दिया गया Kisan Credit Card आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज जमा करें।
- बैंक द्वारा दस्तावेज, खेती और पात्रता की जांच की जाएगी।
- स्वीकृति मिलने के बाद बैंक निर्धारित सीमा के अनुसार KCC सुविधा उपलब्ध कराएगा।
किसान भाई चाहें तो JanSamarth Portal पर उपलब्ध KCC विकल्प की जानकारी भी देख सकते हैं।
Kisan Credit Card लेने से पहले किसान भाइयों इन बातों का रखें ध्यान
KCC किसानों के लिए उपयोगी सुविधा है, लेकिन इसे लेते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
- जितनी जरूरत हो उतना ही ऋण लें।
- समय पर भुगतान करने की कोशिश करें ताकि पात्र होने पर ब्याज प्रोत्साहन का लाभ मिल सके।
- बैंक से ब्याज दर, भुगतान की तारीख और अन्य शुल्क स्पष्ट रूप से पूछें।
- KCC खाते से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज सुरक्षित रखें।
- किसी बिचौलिए को अनावश्यक पैसा न दें और आवेदन की आधिकारिक प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करें।
गांव में कहें तो बात सीधी है-
कर्ज वही अच्छा है जिसका इस्तेमाल कमाई बढ़ाने के लिए हो और जिसे समय पर चुकाया जा सके।
FAQ — Kisan Credit Card 2026
क्या KCC से ₹5 लाख का लोन मिलना तय है?
नहीं। ₹5 लाख की सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई है, लेकिन हर किसान को ₹5 लाख मिलना तय नहीं है। वास्तविक ऋण सीमा बैंक द्वारा पात्रता और लागू नियमों के अनुसार तय की जाती है।
KCC Loan 2026 का इस्तेमाल किन कामों में किया जा सकता है?
इसका इस्तेमाल पात्र कृषि जरूरतों जैसे बीज, खाद, फसल उत्पादन, कटाई के बाद के खर्च और कृषि से जुड़ी कुछ गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।
क्या बटाई पर खेती करने वाला किसान Kisan Credit Card ले सकता है?
आधिकारिक Kisan Rin Portal के अनुसार बटाईदार, किरायेदार किसान और मौखिक पट्टेदार पात्र श्रेणियों में शामिल हो सकते हैं, यदि वे लागू शर्तें पूरी करते हैं।
KCC में ब्याज कम कैसे हो सकता है?
पात्र अल्पकालिक कृषि ऋण पर सरकार की ब्याज सहायता व्यवस्था लागू हो सकती है। समय पर भुगतान करने वाले पात्र किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिल सकता है।
KCC के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां किया जा सकता है?
KCC योजना JanSamarth Portal पर उपलब्ध है। किसान वहां योजना की जानकारी और पात्रता से संबंधित विवरण देख सकते हैं।
KCC बनवाने के लिए किस बैंक से संपर्क करें?
किसान अपने नजदीकी वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या पात्र सहकारी बैंक से Kisan Credit Card के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उपलब्ध सुविधा बैंक और क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकती है।
क्या Kisan Credit Card केवल धान या गेहूं की खेती के लिए है?
नहीं। KCC विभिन्न पात्र कृषि गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके दायरे में फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं।
Kisan Credit Card लेने के बाद किसान को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
किसान को समय पर भुगतान, बैंक की शर्तों का पालन, दस्तावेजों की सुरक्षा और ऋण राशि का उचित उपयोग करना चाहिए।

