Posted in

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: दलहन किसानों को बड़ा झटका, हजारों मंडियों में MSP से नीचे बिकी उपज, अब सरकारी खरीद से उम्मीद

Dal Mandi Bhav 26 March 2026
Dal Mandi Bhav 26 March 2026

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: देशभर में दलहन किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है और बाजार का रुख MSP से नीचे बना हुआ है। 1 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 के बीच कई राज्यों की हजारों मंडियों में तुअर, चना, उड़द, मूंग और मसूर जैसी प्रमुख दालों (Dal Mandi Bhav 26 March 2026) का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे दर्ज किया गया।

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: MSP से नीचे बिकी उपज

एम्समार्कनेट पोर्टल पर उपलब्ध डेटा रिपोर्ट के अनुसार, चना और तुअर (अरहर) (Dal Mandi Bhav 26 March 2026) सबसे ज्यादा दबाव में हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े उत्पादन राज्यों में चना की सैकड़ों मंडियों में कीमत MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे रही। इसी तरह तुअर, जिसका MSP 8,000 रुपये क्विंटल है, वह भी बड़ी संख्या में मंडियों में इस स्तर से नीचे कारोबार करती दिखी।

मसूर और मूंग फसल पर भी दबाव दिखा। मसूर, जिसका MSP 7,000 रुपये क्विंटल तय है, मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में मंडियों में MSP से नीचे बिकती रही। मूंग (MSP ₹8,682) और उड़द (MSP ₹7,800) में भी कई राज्यों में दबाव दिखा, हालांकि इनका असर कुछ हद तक क्षेत्रीय रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, समस्या सिर्फ एक फसल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दलहन सेक्टर में कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: सीमित MSP सौदे

जहाँ एक तरफ हजारों मंडियों में कीमतें MSP से नीचे रहीं, वहीं दूसरी ओर MSP से ऊपर का कारोबार (Dal Mandi Bhav 26 March 2026) बेहद सीमित रहा। कुछ ही चुनिंदा मंडियों – खासकर कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ बाजारों में दालों के भाव MSP से ऊपर पहुंचे। यह संख्या कुल बाजार के मुकाबले बहुत कम है, जिससे साफ है कि किसानों को बेहतर कीमत मिलना बहुत ही दुर्लभ हो गया है।

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: सरकारी खरीद से राहत

हालांकि, सरकार ने Price Support Scheme (PSS) के तहत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों में दालों की MSP पर खरीद (Dal Mandi Bhav 26 March 2026) को मंजूरी दी है। यही राज्य MSP से नीचे ट्रेडिंग वाले भी हैं। इससे साफ है कि सरकारी खरीद की जरूरत उन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा है।

Dal Mandi Bhav 26 March 2026: किसानों की उम्मीदें

मौजूदा स्थिति किसानों के लिए चिंताजनक है। दलहन बाजार (Dal Mandi Bhav 26 March 2026) इस समय दबाव में है और MSP का लाभ व्यापक स्तर पर किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आने वाले समय में सरकारी खरीद की गति और बाजार संतुलन ही तय करेंगे कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल पाता है या नहीं।

केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह चौहान ने दालों की खरीद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की खरीदी जल्द शुरू होगी। साथ ही तुअर, मसूर और उड़द की भी पूरी खरीदी की जाएगी।

Read More Here :-

John Deere 5310 खरीदने के टॉप 5 कारण: कीमत और स्पेसिफिकेशन 2026, 55 HP शक्तिशाली इंजन, 2000 kg लिफ्टिंग क्षमता, 12F+12R Synchromesh गियरबॉक्स, 4-सिलेंडर BS-VI इंजन, 5 साल वारंटी, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, जानें क्यों है यह भारतीय किसानों की पहली पसंद

Mahindra 575 DI MS N1 ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और प्रदर्शन, 41-50 HP पावरफुल इंजन, 201 Nm टॉर्क, 1700 kg लिफ्टिंग क्षमता, 8F+2R गियरबॉक्स, 48 लीटर फ्यूल टैंक, 6 साल वारंटी, भारतीय किसानों का भरोसेमंद साथी

TREM Stage V Final Countdown: 1 अप्रैल 2026 से नए उत्सर्जन नियम लागू, 50 HP से ऊपर के ट्रैक्टरों की कीमत में ₹50,000 से ₹1.5 लाख तक की बढ़ोतरी, पुराने स्टॉक को खरीदने का आखिरी मौका, जानें क्या हैं नए नियम और कैसे करें सही फैसला

Wheat Harvesting: मार्च के आखिरी हफ्ते से पंजाब-हरियाणा-UP में कटाई फुल स्विंग में, 120 मिलियन टन के रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद, MSP ₹2585 प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में आवक बढ़ने से कीमतों पर असर, गुणवत्ता और भंडारण पर सरकार का फोकस, किसानों के लिए खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *